September 14, 2026

हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने हरिद्वार में संचालित स्पा सेंटरों में कथित रूप से हो रही क्रॉस जेंडर मसाज और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड और धर्मनगरी हरिद्वार की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी स्पा सेंटरों के लाइसेंस एवं दस्तावेजों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कुछ स्पा सेंटरों पर देह व्यापार की आड़ में गतिविधियां संचालित करने तथा उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप भी लगाया। साथ ही संत समाज, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया और आम नागरिकों से धर्मनगरी की मर्यादा के संरक्षण हेतु सहयोग की अपील की। इस दौरान कोमल, जमाल अख्तर और इलियास शाह भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *