भाकियू अंबावता का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर का शुभारंभ अलकनंदा मैदान में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि देश का किसान आज भी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है और किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने फसलों के लाभकारी मूल्य, किसानों की कर्जमाफी तथा वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने की मांग उठाई। देशभर से आए किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने किसान हितों के लिए आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भी किसानों को संबोधित किया तथा हजारों किसानों ने उनका स्वागत किया।
गोल्डन बाबा ने लिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी का आशीर्वाद

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा एवं ब्रजघाट पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी जलेश्वरानंद गिरी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि संत समाज ऋषि परंपराओं और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गोल्डन बाबा ने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए सेवा शिविरों का संचालन किया जाएगा। स्वामी जलेश्वरानंद गिरी ने विश्वास जताया कि सभी 13 अखाड़े मिलकर श्रीमहंत रविंद्रपुरी के नेतृत्व में कुंभ मेले को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *