चंपावत प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
हरिद्वार:  चंपावत प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शिवम गिरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।चंपावत,देहरादून,हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण बढ़ रहा है।सरकार की कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट है।उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों को ही दबा रही है।अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं और सरकार अपने नेताओं को बचाने में लगी हुई है।बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं,कोई भी सुरक्षित नहीं है।प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में शिव ओम,रमाकांत मौर्य,अमित,माधव,अंकित यादव,रोहित,नमन,इंतजार, नौशाद,हसीन,पवन,फुरकान,धीरज सिंह,अमन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

गंगा आरती में शामिल हुए कुंभ मेला एसएसपी
पुलों का सुरक्षा ऑडिट करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुए और हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की आसान पहंुच, निकासी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मालवीय द्वीप, संजय पुल, सुभाष घाट का भ्रमण कर पुलों का सुरक्षा आडिट करने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों के साथ प्रवेश मार्ग,निकासी मार्ग पर होने वाली सम्भावित समस्याओं पर विचार विमर्श किया।इस दौरान गंगा सभा पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह,सीओ सिटी शिशुपाल नेगी एवं यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *