November 10, 2026

हरिद्वार की कलियर पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गांजा तस्कर अमजद सिद्दीकी (निवासी वेद बिहार कॉलोनी, लोनी, गाजियाबाद) को गिरफ्तार कर लिया है। 15 जुलाई 2025 को 21 किलो अवैध गांजे के साथ पकड़े गए साबिर हुसैन ने पूछताछ में अमजद का नाम मुख्य सप्लायर के रूप में बताया था। प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम (जिसमें उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, इसरार अली, माजिद खान और सीआईयू के महिपाल सिंह शामिल थे) ने मैनुअल पुलिसिंग और मुखबिर की मदद से आरोपी को धर दबोचा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *