हाईलैंड पार्क प्रोजेक्ट के खिलाफ वाद खारिज, स्वामी कपिल मुनि ने जताई खुशी

हरिद्वार: हाईलैंड पार्क ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट और हरे राम आश्रम के खिलाफ अदालत में दायर वाद खारिज होने पर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने इसे न्याय की जीत बताया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आधारहीन तथ्यों से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया था। स्वामी कपिल मुनि ने चेतावनी दी है कि यदि वाद दायर करने वाला व्यक्ति सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता, तो वे उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। बिल्डर सुनील कुमार अग्रवाल ने भी इसे सत्य की जीत बताया।

सीवरेज कार्य के कारण खुदी सड़कों की मरम्मत में आई तेजी

हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों के पुनर्निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि 8 मई को पैकेज-1 और पैकेज-2 के तहत राणा कॉलोनी, इंटर कॉलेज रोड, भारत माता मंदिर मार्ग और मोहन एन्क्लेव जैसी विभिन्न कॉलोनियों में कुल 353.8 मीटर सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जनता और व्यापारियों की सुविधा के लिए दिन-रात कार्य जारी है।

मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर आपदा न्यूनीकरण के प्रस्ताव भेजने और 30 मई तक अपने क्षेत्रों के नालों व कलवर्ट की सफाई का प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील स्थलों पर जल निकासी के लिए पंपसेट तैयार रखे जाएं और सफाई की दैनिक रिपोर्ट प्रतिदिन शाम 4 बजे तक आपदा प्रबंधन कार्यालय को भेजी जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *