November 10, 2026

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सेना के बैंड की मधुर धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।
डोली का रात्रि विश्राम निर्धारित पड़ाव पर होगा। 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर मां गंगा की डोली मुखबा पहुंचेगी। आगामी छह माह तक श्रद्धालु मुखबा स्थित शीतकालीन मंदिर में मां गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
इस वर्ष कपाट बंद होने से पहले गंगोत्री मंदिर को लगभग पांच कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *