डॉ. प्रणव पण्ड्या का 76वां जन्मदिन चेतना दिवस के रूप में मनाया गया
शांतकुंज, हरिद्वार में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या का 76वां जन्मदिन ‘चेतना दिवस’ के रूप में सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर ग्यारह दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया गया तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, महिला मण्डल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. पण्ड्या के गुरु-समर्पण, समाज उत्थान के कार्यों तथा उनके संदेश “बी बर्न अगेन” पर चर्चा की गई।
दीपावली पर दीपों से जगमगाया शांतिकुंज और देसंविवि परिसर

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) में दीपावली का त्योहार श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया। परिसर में रंगोलियाँ सजाई गईं और दीप प्रज्वलित किए गए। डॉ. प्रणव पण्ड्या, श्रद्धेया शैलदीदी, देवमाता गायत्री ट्रस्ट के ट्रस्टी हरीश ठक्कर, श्रीमती शैफाली पण्ड्या और योगेन्द्र गिरि की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान से बहीखाता पूजन किया गया। शांतिकुंज परिवार ने इस पर्व को सेवा, संस्कार और आत्मविकास के संदेश के रूप में मनाया।

