हरिद्वार। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण के...
ताज़ा ख़बरें
हरिद्वार, 15 अगस्त 2026: कुंभ मेला अधिष्ठान द्वारा सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक...
हरिद्वार। 80वें स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर...
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार में...
14 से 16 अगस्त तक दून लाइब्रेरी में फोटो-फिल्म प्रदर्शनी, देहरादून। भारत विभाजन की...
देहरादून: उत्तराखंड सिंचाई विभाग में कार्यरत अभियंता नितिन सैनी ने देहरादून में आयोजित अंतर-विभागीय एवं राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किए हैं।उनकी इस दोहरी सफलता से सिंचाई विभाग के साथ साथ उनके गॉव सालियर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।देहरादून के अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में आयोजित इस शूटिंग चैंपियनशिप में प्रदेश भर से विभिन्न सरकारी विभागों के खिलाड़ियों, पुलिस कर्मियों और खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया था।प्रतियोगिता में राइफल और पिस्टल शूटिंग की अलग-अलग श्रेणियां शामिल थीं,जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नितिन सैनी ने 10मीटर एयर राइफल और 50मीटर राइफल प्रोन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अपनी एकाग्रता,सटीक निशाने और खेल के प्रति अद्भुत समर्पण का परिचय देते हुए उन्होंने दोनों ही स्पर्धाओं के फाइनल राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया और दो गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।उनके हर सटीक निशाने पर शूटिंग रेंज में दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान खेल आयोजकों और मुख्य अतिथियों द्वारा नितिन सैनी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अतिथियों ने अभियंता नितिन सैनी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि एक ओर जहां सरकारी सेवा के दौरान व्यस्त दिनचर्या रहती है,वहीं दूसरी ओर अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर खेल के क्षेत्र में ऐसा प्रदर्शन करना अत्यंत प्रेरणादायक है।अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अभियंता नितिन सैनी ने कहा यह सफलता सही मार्गदर्शन,निरंतर अभ्यास और विभाग के साथियों के प्रोत्साहन का परिणाम है।निशानेबाजी मेरा जुनून रहा है और भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और विभाग का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगा।उनकी इस उपलब्धि पर सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों,सहकर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।लोगों का कहना है कि नितिन सैनी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
देहरादून। जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने और प्रमुख पर्यटन स्थलों...
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बारिश, यातायात प्रबंधन, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय घटनाओं को...
हरिद्वार (11 अगस्त): हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुपमा रावत ने पत्रकार वार्ता...
कांवड़ मेला: उछाली आश्रम में जारी शिवभक्तों की सेवा, खाद्य विभाग ने तीन दुकानदारों पर दर्ज कराया केस
कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा जारी, महंत विष्णु दास ने की सहयोग...