October 31, 2026

हरिद्वार। श्री मिश्री मठ के तत्वाधान में महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर जी महाराज के आह्वान पर दक्षेश्वर महादेव से निकाली गई विशाल दंडवत यात्रा का श्री मानव कल्याण आश्रम, कनखल पर भव्य स्वागत किया गया। आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती, स्वामी हंसानंद सरस्वती और मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी के संयोजन में ललिताम्बा देवी वेद विद्यालय के बटुकों, संतों व कार्यकर्ताओं ने स्वस्तिवाचन, पुष्पवर्षा और जलपान वितरण कर श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन किया।
महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती ने स्वामी करौली शंकर जी महाराज को सनातन संस्कृति का सच्चा संवाहक बताते हुए कहा कि इस यात्रा में देश-विदेश से उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब राष्ट्रीय एकता की अनुपम मिसाल है। ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी और स्वामी हंसानंद सरस्वती ने कहा कि महाराज जी ने अंधविश्वास मिटाकर मंत्र साधना, योग और सत्संग से दुखों का निवारण किया है तथा यात्रा के साथ गंगा स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा साधना का अनूठा उदाहरण पेश किया है।
इस अवसर पर आश्रम प्रबंधक एस.के. मिश्रा, संजय वर्मा, पुजारी पवन सेमवाल, मिथिलेश मिश्रा, महेंद्र चौधरी, अर्पित मिश्रा, दिव्यम यादव, प्रमोद गिरी, मयंक, प्रियंक, बिट्टू, ओंकार, अमित मिश्रा, विशाल गोस्वामी, राघव ठाकुर, शैलेंद्र गोदियाल, तनवीर, गुनीत खुराना, विशाल गुप्ता, सचिन शर्मा, गोस्वामी गगनदीप दत्त, आयुष, अंकुर राजपूत, गोपी सैनी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *