October 31, 2026

ज्योशीमठ, उत्तराखंड। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर मारवाड़ी पुल के पास जीपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हो गईं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पायलट से संपर्क नहीं हो पाने के कारण हेलीकॉप्टर की लोकेशन तलाशने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की है। खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और यात्रियों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *