October 16, 2026

Month: August 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प -‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज देश की जरूरत-शिवराज सिंह चौहानएक...
हरिद्वार।अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के...
कोटाबाग (डौनपरेवा)। अमर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी दीवान सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि के...
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर मुलतान जोत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।श्रद्धालुओं ने सुबह गंगाजी...
भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन,भीमताल में निजी विद्यालयों की...
हरिद्वार: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि स्व.राजीव गांधी देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने वाले दूरदर्शी नेता थे।जिस दौर में कंप्यूटर को लेकर आशंकाएं थीं,राजीव गांधी ने भारत को तकनीक से दूर रखने के बजाय उसके लिए तैयार किया।रेलवे आरक्षण और सरकारी व्यवस्थाओं में कंप्यूटरीकरण,और कंप्यूटर क्षेत्र को प्रोत्साहन तथा प्रशासन में नई तकनीक के प्रयोग ने आधुनिक भारत की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा और रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नन्दलाल यादव ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने लोकतंत्र की ताकत दिल्ली और राज्यों की राजधानियों से निकालकर गांवों तक पहुंचाई।एससी विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर अक्षय नागपाल और जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी ने बताया कि राजीव गांधी के दौर में सी डॉट,एमटीएनएल और स्वदेशी डिजिटल टेलीफोन एक्सचेंज को बढ़ावा मिला।दूरदराज के इलाकों तक टेलीफोन सेवाओं के विस्तार और बाद में तेजी से फैले एसटीडी और पीसीओ नेटवर्क की आधारभूमि भी इसी दौर के तकनीकी बदलावों से मजबूत हुई।विवेक त्यागी और रजत त्यागी ने कहा कि स्व.राजीव गांधी की सबसे बड़ी पहचान उनकी भविष्य को देखने वाली सोच थी।वे उस समय कंप्यूटर ,विज्ञान, आधुनिक शिक्षा,दूरसंचार और युवा शक्ति की बात कर रहे थे,जब भारत में सामान्य टेलीफोन कनेक्शन तक आसानी से उपलब्ध नहीं था।श्रद्धांजलि सभा मे,विकास चंद्रा,अक्षय नागपाल, नन्दलाल यादव,अमित अवस्थी,जावेद आलम,विवेक त्यागी,रजत त्यागी,आनंद राठौड़,शिवम वाल्मीकि,राजबीर सैनी,सूर्या,जवाहर चावला,कमल सैनी,सोमपाल आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। देशभर में विभिन्न म्यूजियमों के बाद अब हरिद्वार में बॉटनी का म्यूजियम आकार...