प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प -‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज देश की जरूरत-शिवराज सिंह चौहान
एक राष्ट्र-एक चुनाव’राजनीतिक नहीं,राष्ट्रहित और जनकल्याण से जुड़ा राष्ट्रीय विषय- धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा लोकतंत्र को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
हरिद्वार: नगर के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए एक राष्ट्र-एक चुनाव की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का आह्वान किया।उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ जुड़कर समर्थन व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस आग्रह और संकल्प का खुलकर समर्थन करते हुए एक राष्ट्र-एक चुनाव की परिकल्पना को देश के हित में आवश्यक करार दिया।श्री चौहान ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव राष्ट्र की विकास गति और जनसेवा को प्रभावित कर रहे हैं और समय,पैसा तथा प्रशासनिक ऊर्जा का भारी क्षय कर रहे हैं।शिवराज सिंह ने कहा कि लगातार चुनावों के कारण स्कूलों में पढ़ाई रुकती है, प्रशासनिक मशीनरी चुनाव की तैयारियों में लग जाती है और जनता तक विकास कार्यों की गति धीमी पड़ जाती है।उन्होंने चुनावों की तैयारी पर लगने वाले समय और खर्च,जो रिपोर्ट के मुताबिक लाखों करोड़ तक पहुँचते हैं,को रोका जा सके तो देश लाभान्वित होगा। श्री चौहान ने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों तो संसाधनों की बचत होगी,चुनाव सम्बंधी समय की बचत होगी और प्रशासनिक ध्यान विकास पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने संत समाज से अपील की कि वे अपनी उपस्थिति और कहने की शक्ति से जनजागरण में मदद करें। श्री चौहान ने कहा कि संतों के आशीर्वाद और उनके शिष्यों के व्यापक प्रभाव से यह विचार देश में तेजी से फैल सकता है।श्री चौहान ने उपस्थित संत समाज और जनता से आशीर्वाद मांगा और वंदे मातरम के पूरे स्वरूप का समर्थन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि संत समाज का साथ मिलने पर एक राष्ट्र-एक चुनाव का संकल्प पूरा हो सकता है और इससे भारत के समृद्धि,विकास व आत्मनिर्भरता के मार्ग खुलेंगे।शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में वंदे मातरम के महत्व पर विशेष जोर दिया और कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है,न कि किसी पार्टी या समुदाय का।उन्होंने कहा कि जब संतों की आवाज़ से जनजागरण होगा,तो कोई भी वंदे मातरम के पूरे गान का विरोध करने का साहस नहीं कर पाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं,बल्कि राष्ट्रहित,सुशासन,जनकल्याण और देश के संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है।भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव लोकतंत्र में पर्व के समान हैं,लेकिन निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया का प्रभाव शासन और विकास कार्यों पर भी पड़ता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लागू होने के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों,शिक्षकों,पुलिस और सुरक्षा बलों को चुनाव संबंधी दायित्वों में लगाना पड़ता है।यदि देश में एक साथ चुनाव कराने से सार्वजनिक धन और संसाधनों की बचत होती है तथा प्रशासन को जनसेवा और विकास कार्यों के लिए अधिक समय मिलता है,तो यह लोकतंत्र को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाते हुए इसे आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक है।आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।ऐसे समय में शासन का अधिकतम समय विकास,रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों पर लगना चाहिए।मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं से इस महत्वपूर्ण विषय पर समाज का मार्गदर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत की सनातन परंपरा में संत समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को दिशा देने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि लोकतंत्र मजबूत हो, विकास निरंतर हो,संस्कृति सुरक्षित हो और राष्ट्र सर्वाेपरि रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने किया।इस दौरान डॉ.हरिहरानंद जी महाराज,महंत मंगलदास जी,गोपालदास जी महाराज,जसविंदर दास जी महाराज,योगी ऋषि आशुतोष जी ,योगगुरू स्वामी रामदेव,श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज,निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज,स्वामी अच्युतानंद तीर्थ जी ,श्रीमहंत हरिगिरि जी,साध्वी प्राची जी,महंत दाती महाराज,आचार्य प्रमोद कृष्णम , महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश,महामंडलेश्वर ज्ञानदास,महामंडलेश्वर ललितानंद जी,स्वामी यतीश्वरानंद जी महाराज,महंत दुर्गादास,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,मेयर नगर निगम किरण जैसल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,विधायक आदेश चौहान ,प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार,प्रदेश संयोजक आदित्य चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,राज्यमंत्री नितिन गौतम,राज्यमंत्री आदेश सैनी,उज्ज्वल पंडित,लव शर्मा,आशु चौधरी,हीरा सिंह बिष्ट,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर,मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों साधु संत एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।