August 19, 2026

हरिद्वार, 18 अगस्त 2026: आगामी कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मेला प्रशासन ने अवस्थापना विकास कार्यों में तेजी ला दी है। मंगलवार को सीसीआर सभागार में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी निर्माण परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

समयबद्धता और संसाधन: स्वीकृत परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर और मशीनरी लगाकर दिन-रात कार्य करने के निर्देश दिए गए।

  • गुणवत्ता पर विशेष जोर: निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन होगा। गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराया जाएगा। सीसीआर-2 भवन की मजबूती की जांच आईआईटी रुड़की और सीबीआरआई से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
  • निगरानी और समन्वय: प्रतिदिन की प्रगति की फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट ली जाएगी। अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण और तकनीकी/प्रशासनिक बाधाओं को तुरंत दूर करने को कहा गया है।
  • द्धालुओं की सुविधा व सौंदर्यीकरण: सड़कों और घाटों से अतिक्रमण हटाने, यातायात सुगम बनाने, कलर कोड लागू करने, पौधरोपण और हरित क्षेत्र विकसित करने पर बल दिया गया।मलभूत व्यवस्थाएं: बैठक में पुलिस, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी कार्ययोजनाएं समय पर पूरी करने को कहा गया।

​बैठक में कुंभ एसएसपी आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *