हरिद्वार: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि स्व.राजीव गांधी देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने वाले दूरदर्शी नेता थे।जिस दौर में कंप्यूटर को लेकर आशंकाएं थीं,राजीव गांधी ने भारत को तकनीक से दूर रखने के बजाय उसके लिए तैयार किया।रेलवे आरक्षण और सरकारी व्यवस्थाओं में कंप्यूटरीकरण,और कंप्यूटर क्षेत्र को प्रोत्साहन तथा प्रशासन में नई तकनीक के प्रयोग ने आधुनिक भारत की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा और रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नन्दलाल यादव ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने लोकतंत्र की ताकत दिल्ली और राज्यों की राजधानियों से निकालकर गांवों तक पहुंचाई।एससी विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर अक्षय नागपाल और जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी ने बताया कि राजीव गांधी के दौर में सी डॉट,एमटीएनएल और स्वदेशी डिजिटल टेलीफोन एक्सचेंज को बढ़ावा मिला।दूरदराज के इलाकों तक टेलीफोन सेवाओं के विस्तार और बाद में तेजी से फैले एसटीडी और पीसीओ नेटवर्क की आधारभूमि भी इसी दौर के तकनीकी बदलावों से मजबूत हुई।विवेक त्यागी और रजत त्यागी ने कहा कि स्व.राजीव गांधी की सबसे बड़ी पहचान उनकी भविष्य को देखने वाली सोच थी।वे उस समय कंप्यूटर ,विज्ञान, आधुनिक शिक्षा,दूरसंचार और युवा शक्ति की बात कर रहे थे,जब भारत में सामान्य टेलीफोन कनेक्शन तक आसानी से उपलब्ध नहीं था।श्रद्धांजलि सभा मे,विकास चंद्रा,अक्षय नागपाल, नन्दलाल यादव,अमित अवस्थी,जावेद आलम,विवेक त्यागी,रजत त्यागी,आनंद राठौड़,शिवम वाल्मीकि,राजबीर सैनी,सूर्या,जवाहर चावला,कमल सैनी,सोमपाल आदि शामिल रहे।