August 23, 2026



भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन,भीमताल में निजी विद्यालयों की शुल्क संबंधी शिकायतों एवं प्रकरणों को लेकर विकासखंड स्तर पर निजी विद्यालयों द्वारा शुल्क के विभिन्न मदों में किए गए समायोजन तथा लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विकासखंड के अंतर्गत संचालित 39निजी विद्यालयों द्वारा विभिन्न मदों में शुल्क का समायोजन किया गया है ।इसके भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को नामित किया गया है।इसके अतिरिक्त विकासखंड के अंतर्गत पूर्व में 17निजी विद्यालयों को जारी नोटिसों के संबंध में जांच एवं अनुपालन की कार्रवाई मुख्य शिक्षा अधिकारी,नैनीताल द्वारा गठित जांच समिति के माध्यम से की जा रही है।बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर अभिभावक बृजलाल मीणा द्वारा शुल्क के संबंध में दर्ज शिकायत की भी समीक्षा की गई।प्रकरण में उन्होंने अपनी सभी शंकाओं के समाधान के संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया है।इसी प्रकार भुवेश भट्ट,निवासी हिम्मतपुर चौम्वाल,द्वारा डॉन बॉस्को स्कूल के संबंध में की गई शिकायत की जांच के उपरांत प्रकरण का समाधान किया गया।विद्यालय द्वारा अतिरिक्त शुल्क की धनराशि का समायोजन अगस्त एवं सितंबर 2026की फीस में किया जाएगा।अन्य प्रकरणों में भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।बैठक में वेंडी पब्लिक स्कूल,दौलतपुर से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों एवं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सभी प्रकरणों की पारदर्शी जांच एवं निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।31अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः10ः00बजे से वेंडी पब्लिक स्कूल,दौलतपुर में स्थलीय जांच की जाएगी।उसी दिन दोपहर 1ः00बजे से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, कालाढूंगी रोड,हल्द्वानी स्थित सीआरसी कार्यालय में सुनवाई आयोजित की जाएगी।उक्त प्रकरण की जांच एवं सुनवाई के लिए छह सदस्यीय समिति नामित की गई है।मुख्य शिक्षा अधिकारी,नैनीताल द्वारा इन्द्र सिंह,वित्त अधिकारी,विद्यालयी शिक्षा,नैनीताल को भी उक्त प्रकरण की जांच के लिए नामित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *