November 22, 2026


हरिद्वार। कुंभ-2027 के निर्माण कार्यों पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है । जैसे-जैसे निर्माण कार्यों की गाइडलाइन की डैट नजदीक आ रही है वैसे-वैसे मेला तैयारियों को लेकर प्रशासन के सामने चुनौतियां बढ़ने लगी हैं। समय तेजी से बीत रहा है, लेकिन निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और धरातल पर अपेक्षित प्रगति नहीं दिखने से चिंता बढ़ रही है।
अर्धकुंभ (कुम्भ) जैसे विशाल आयोजन में सड़क, घाट,पुल, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता सहित तमाम मेला क्षेत्र के गली-मोहल्लों के निर्माण-मरम्मत कार्य व्यवस्थाएं समय से पूरी होना बेहद जरूरी है। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल, स्पष्ट जिम्मेदारी और नियमित कार्यों की निगरानी आवश्यक है। केवल बैठकों और समीक्षा के बजाय निर्माण स्थलों पर काम की वास्तविक गति और गुणवत्ता दिखाई देनी चाहिए।
अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती निर्धारित समयसीमा में सभी जरूरी कार्य पूरे कराना है। यदि समय रहते निर्माण कार्यों में तेजी नहीं लाई गई तो आगामी दिनों में व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ सकता है। कुंभ-2027 की सफलता के लिए अब घोषणाओं और आश्वासनों से आगे बढ़कर ठोस कार्ययोजना, जवाबदेही और धरातल पर परिणाम दिखाने की जरूरत है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *