November 21, 2026

नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, विकास व कनेक्टिविटी पर चर्चा
नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और ऊर्जा से जुड़े विषयों पर सहयोग मांगा। उन्होंने कुंभ-2027 के लिए ₹500 करोड़ और एसएएससीआई के तहत करीब ₹9,500 करोड़ की सहायता सहित विभिन्न स्वीकृतियों के लिए आभार जताया तथा स्थानीय उत्पाद और माँ गंगा की प्रतिकृति भेंट की।
चिन्यालीसौड़ में ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन, महिला स्वरोजगार को बढ़ावा


उत्तरकाशी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ के नगुण बैरियर के पास रीप परियोजना के तहत ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन किया। सीता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित इस वे-साइड ईटरी से राजमार्ग यात्रियों और स्थानीय लोगों को सेवा मिलने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार व आर्थिक आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026 मुक्तेश्वर से रवाना


नैनीताल (मुक्तेश्वर): कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को मुक्तेश्वर से ‘अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। 18 राज्यों और सशस्त्र बलों के 66 प्रतिभागी 10 जिलों से गुजरते हुए 658 किमी का सफर तय कर 26 नवंबर को मसूरी पहुंचेंगे, जिसका उद्देश्य साहसिक खेलों और ऑफ-सीजन पर्यटन को बढ़ावा देना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *