November 20, 2026


हरिद्वार:  लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर-बाकरपुर मार्ग पर स्थित टांडा महतोली तिराहे से ग्राम शेरपुर तक सड़क निर्माण को शासन से हरी झंडी मिल गई है। 2 करोड़ 62 लाख 56 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का शासनादेश जारी होने से क्षेत्र के कई गांवों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
वहीं, इस सड़क की स्वीकृति को लेकर स्थानीय राजनीति भी तेज हो गई है। वर्तमान विधायक शहजाद द्वारा निर्माण कार्य का श्रेय लिए जाने के दावों का पूर्व विधायक संजय गुप्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने खंडन किया है। दोनों नेताओं का कहना है कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कराने के लिए उन्होंने शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए थे, जिसके बाद यह मंजूरी मिली है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *