रुद्रप्रयाग/गढ़वाल: गढ़वाल क्षेत्र के लिए सोमवार रात और मंगलवार सुबह बेहद दुखद साबित हुई है। अलग-अलग हुई दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की असमय मृत्यु हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
इनमें से एक बड़ा हादसा रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड स्थित क्यूंजा घाटी में सोमवार देर रात घटित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा-मोहनखाल (बांसवाड़ा-कंडारा) मोटर मार्ग पर कंडारा के समीप पोखरी क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन (संख्या UK13 TA 0706) अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक के नियंत्रण खोने के कारण वाहन सड़क से फिसलकर करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

