राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय देहरादून में ‘डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट’ का शुभारंभ किया गया, जिसकी शुरुआत सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड करके की। उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही ‘फेक न्यूज’ पर चिंता जताते हुए किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर संस्कृति के प्रसार तथा जनजागरूकता फैलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश कोठारी सहित कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

