November 11, 2026

भोपाल/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

​मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां का जाना एक अपूरणीय क्षति है और उनके द्वारा दिए गए संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *