सोमवती अमावस्या और वीकेंड पर हरिद्वार जाम से बेहाल
हरिद्वार में सोमवती अमावस्या और वीकेंड के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक लंबा जाम लगा रहा। भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक, देवपुरा चौक और रेलवे रोड सहित कई स्थानों पर लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात पुलिस और प्रशासन लगातार व्यवस्था संभालने में जुटा रहा।
सोमवती अमावस्या स्नान से पहले ही उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब पहुंच गया। बढ़ते वाहन दबाव के कारण हाईवे और शहर के कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। एसएसपी नवनीत सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बताया कि पुलिस स्नान पर्व के लिए पूरी तरह तैयार है।
कुंभ मेला एसएसपी ने परखा सोमवती अमावस्या का ट्रैफिक प्लान
अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों के तहत कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी एवं अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
बहादराबाद में आज लगेगा वित्तीय समावेशन मेगा कैंप
वित्तीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 15 जून को बहादराबाद में वित्तीय समावेशन संतृप्ति मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने, री-केवाईसी, सी-केवाईसी, नामांकन तथा निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।