कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए कुशल श्रमिकों के लिए 30 हजार और अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिए 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित किया जाना चाहिए। साथ ही सिडकुल की कंपनियों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार देने के वादे को पूरा करने की भी मांग की गई।