राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तराखंड दौरे की योजना कांग्रेस द्वारा तैयार की जा रही है, लेकिन अभी तारीखें अंतिम नहीं हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार, कार्यक्रमों की तिथि 1 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में तय होग कार्यक्रमों की अंतिम रूप लेने की तैयारी की जा रही है। प्रियंका गांधी की रैली में अंकिता भंडारी प्रकरण, बेरोजगारी, पलायन और मूल निवास जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा सकते हैं। वहीं, राहुल गांधी के धारचूला दौरे में सीमांत क्षेत्रों की समस्याओं, राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा पर बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा केंद्र में रहने की संभावना है।
कांग्रेस इन कार्यक्रमों के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना जनाधार मजबूत करने की तैयारी में है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के प्रस्तावित दौरों पर निशाना साधते हुए विपक्षी नेताओं की राजनीतिक सक्रियता पर सवाल उठाए हैं।
फिलहाल दोनों नेताओं के उत्तराखंड दौरे की तारीखों पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

