पितृमोक्ष अमावस्या पर शांतिकुंज में 18 पारियों में संपन्न हुए श्राद्ध संस्कार पितृमोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में वैदिक पद्धति से श्राद्ध संस्कार संपन्न हुए। परिसर के चार स्थानों पर 18 पारियों में आयोजित इन संस्कारों में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से विदेश के श्रद्धालुओं ने भी भाग लेकर अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आचार्यों ने कहा कि श्राद्ध संस्कार पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम हैं।

