खेल महाकुम्भ-2026: राज्य स्तरीय फुटबॉल में नैनीताल का दोहरा कब्जा
खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता) में नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के दोनों खिताब अपने नाम किए। अंडर-14 के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 3-0 से पराजित किया, जबकि अंडर-19 के फाइनल में नैनीताल ने पौड़ी की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, युवा कल्याण वि भाग के मुकेश कुमार भट्ट, जितेन्द्र पुण्डीर, खेल प्रशिक्षक शुभम बोरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व निर्णायक मौजूद रहे।
संगठन की ताकत से उत्तराखंड में बनाएंगे तीसरी बार भाजपा सरकार: बांसुरी स्वराज
भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह-प्रभारी एवं नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय सुषमा स्वराज के उत्तराखंड से जुड़ाव का स्मरण करते हुए कहा कि संगठन और सरकार के कार्यों के बल पर राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि जिले का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र पर काम कर रहा है। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून, यूसीसी और विकास कार्यों को रेखांकित किया। इस दौरान राज्यमंत्री डॉ. जयपाल चौहान, मेयर किरण जैसल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आईजी मेला ने कुम्भ मेला पुलिस लाईन और यातायात लाईन की प्रस्तावित भूमि का लिया जायजा
कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकुल मैदान-2 स्थित प्रस्तावित मुख्य कुंभ पुलिस लाइन तथा हरिराम इंटर कॉलेज मैदान (कनखल) स्थित प्रस्तावित यातायात लाइन की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मैदानों के समतलीकरण एवं सफाई कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था, प्रशासनिक संचालन तथा टैंट व्यवस्थापन के सभी कार्यों को माह नवंबर से पूर्व हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, आर.आई. संजीव कुमार शर्मा तथा लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

