7वां सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट
- हरिद्वार में आयोजित इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में मुख्यमंत्री धामी ने शिरकत की।
- उन्होंने बताया कि प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिससे 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।
- राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ‘निवेश मित्र’ और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड जैसी सुविधाएं दे रही है।
- इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रशिक्षण ले रहे पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन भी किया।
- शिवाटैक 2026: 30 घंटे का हैकाथॉन
- शिवालिक विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित हैकाथॉन एवं आइडियाथान में 18 राज्यों की 150 टीमों के 800 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।
- प्रतियोगिता में आईआईटी पटना और आईआईटी जोधपुर जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार का प्रदर्शन किया।
- इसका उद्देश्य वास्तविक जीवन की समस्याओं का तकनीक-आधारित व्यावहारिक समाधान खोजना थाव्यापारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
- शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा और विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवासीय क्षेत्रों की दुकानों पर सीलिंग व तोड़ाफोड़ी की कार्रवाई से उपजी चिंता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।
- मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को समस्या का उचित और त्वरित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
- ज्वालापुर में रामलीला मंचन
- श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान, ज्वालापुर में अहिल्या उद्धार, प्रयाग दर्शन, मीना बाजार और पुष्पवाटिका लीला का मंचन हुआ।
- कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय को दर्शकों ने सराहा।
- अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने श्रीराम व लक्ष्मण की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कांग्रेस का ‘काला दिवस’ एवं प्रदर्शन
- कनखल, देवपुरा चौक तथा शिवालिक नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जताते हुए ‘काला दिवस’ मनाया।
- देवपुरा चौक पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
- शिवालिक नगर चौक पर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर पुतला दहन किया।

