October 4, 2026

​देहरादून (4 अक्टूबर, 2026): सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सहसपुर की ग्राम पंचायत भुड्डी (पंचायत घर के सामने) में 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से विशेष बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय विधायक, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और भाजपा जिलाध्यक्ष/प्रभारी दायित्वधारी मंत्री विश्वास डाबर की मौजूदगी में इस शिविर का शुभारंभ होगा।

​शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी ताकि पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *