October 4, 2026

कुंभ

कुंभ मेला 2027: शंकराचार्य चौक से देशरक्षक तिराहे तक सड़क का होगा नवीनीकरण

हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत शंकराचार्य चौक-कनखल-देशरक्षक तिराहा मार्ग का नवीनीकरण कराया जा रहा है। करीब 3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के जीर्णोद्धार और फुटपाथ निर्माण के लिए शासन द्वारा ₹3.93 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत सड़क के किनारे 2 किमी रेज्ड (उंचा) फुटपाथ और 1 किमी लेवल फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा।

​ विवाद के बाद बदला फैसला: पहले सैंपल फुटपाथ बनेगा, फिर पूरी सड़क पर होगा काम

रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास फुटपाथ निर्माण को लेकर स्थानीय पार्षदों की आपत्तियों पर मेला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती और लोनिवि के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर तय किया कि पूरी सड़क पर फुटपाथ बनाने से पहले सड़क के एक छोटे हिस्से में मॉडल (नमूना) रेज्ड फुटपाथ बनाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की सहमति के बाद ही आगे का कार्य शुरू होगा।

​ निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मेलाधिकारी सोनिका के कड़े निर्देश

कुंभ मेले से जुड़े सभी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मेलाधिकारी सोनिका ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद बनाए रखने और सभी कार्यस्थलों पर लागत, समयसीमा व संस्था के नाम वाले सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

​ कुंभ मेला निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की निगरानी करेगी थर्ड पार्टी एजेंसी

उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि कुंभ मेला 2027 के तहत होने वाले सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए एक स्वतंत्र ‘थर्ड पार्टी’ की व्यवस्था की गई है। लोनिवि अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि शंकराचार्य चौक मार्ग पर जल निकासी और अस्पताल के पास रेलिंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को सुगमता

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *