October 2, 2026

​हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

​कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों को याद किया गया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को नमन किया गया।

​श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। उन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव, स्वच्छता और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

​वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देशसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

​कार्यक्रम में एडवोकेट राज कुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, महामंत्री राकेश नौडियाल, मंडल मंत्री ममता सैनी, मीनाक्षी मित्तल, मोनिका चौहान, मनोज वर्मा, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, सुशांत गुप्ता और राहुल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *