हरिद्वार: हरिद्वार आए आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चण्ड़ी चौक, शंकराचार्य चौक,बैरागी कैंप पार्किंग व हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आईजी निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह ने कांवड़ लेकर लौट रहे शिव भक्तो को फलाहार भी वितरित किया।इसके पश्चात मेला कन्ट्रोल रुम पहुंचकर सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम से शहर से देहात तक का निरीक्षण किया।मेला कंट्रोल रूम में सुपर जोनल एवं जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति बनायी ओर कहा कि यातायात प्लान पर विशेष ध्यान रखने,छोटी-छोटी घटनाओं का मौके पर पहुंचकर तत्काल निस्तारण करने, सोशल मीडिया टीम को 24घंटे अपडेट रहने,अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।आईजी निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी एवं कांवड़ मेला नोडल अधिकारी को कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जोन व सेक्टरों में सक्षम पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी उच्चाधिकारियों द्वारा निरन्तर कांवड़ मेले की निगरानी की जा रही है।आने वाले सप्ताह में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ेगी। इसलिए सभी को एक टीम के रुप में मिलकर कार्य करना होगा।आईजी निलेश भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने कई पुलिसकर्मियों, अर्द्धसैनिक बल के जवानों व एसपीओ मैन ऑफ द डे के खिताब से सम्मानित भी किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *