मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार से “बीज संजीवनी अभियान” का शुभारंभ करते हुए आम, जामुन, कटहल, नीम और बेल के बीज रोपित किए। उन्होंने प्रदेशवासियों, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं से अपील की कि वे फलों के बीजों को फेंकने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रोपित करें, ताकि भविष्य में प्राकृतिक रूप से वृक्ष तैयार हो सकें। हरिद्वार से शुरू हुआ यह अभियान पूरे उत्तराखंड में जनआंदोलन के रूप में चलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और हरित प्रदेश के निर्माण को नई गति मिलेगी।