हरिद्वार:

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आज शुक्रवार को एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अत्यंत उत्साह और सेवा भाव के साथ संपन

संस्था के अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजंस ने इस बार ‘मेरा जीवन मेरा वृक्ष’ के पावन और दृढ़ संकल्प के साथ कदम आगे बढ़ाए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिल्वकेश्वर मंदिर परिसर और पवित्र गौरी कुंड के पूरे क्षेत्र को पहले से कहीं अधिक हरा-भरा, दर्शनीय और प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाना है, ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को शांति और शुद्ध वातावरण मिल सके।

संस्था के मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली, संपन्नता और प्रकृति को समर्पित इस लोकपर्व हरेला पर सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण के विभिन्न हिस्सों में औषधीय, धार्मिक और छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिनमें मुख्य रूप से आंवला, नीम, बेहड़ (बहेड़ा) और बेल जैसे अत्यंत लाभकारी वृक्ष शामिल हैं। इन पौधों की नियमित देखभाल का जिम्मा भी संस्था के सदस्यों ने लिया है।

इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता ने सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसायटी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की इस संस्था ने हमेशा से समाज और देश हित के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। इसी सामाजिक दायित्व को निभाते हुए आज संस्था के सम्मानित सदस्यों द्वारा यह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

प्रकृति को समर्पित इस पुण्य कार्य में संस्था के कई गणमान्य सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से:

  • डॉ.अशोक गिरी
  • कमल सेठ
  • विजय बंसल
  • विदेश गुप्ता
  • सरदार त्रिलोचन सिंह
  • स्वामी अरुण वन
  • संस्था अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता और मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने लगाए गए पौधों को सींचने और उनकी पूर्ण सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *