दिव्यांग और बुजुर्गो की सहायता के लिए हरकी पैड़ी पर लगायी गयी लिफ्ट चेयर
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए खास लिफ्ट चेयर लगाई गई है।लिफ्ट चेयर की सहायता से श्रद्धालु आसानी से पैड़ीयां पारकर गंगा स्नान के लिए नीचे उतर पा रहे हैं।हरकी पैड़ी की व्यवस्था संभालने वाली तीर्थ पुरोहितों की संस्था श्रीगंगा सभा की ओर से ये खास लिफ्ट चेयर लगाई गई है। इससे पहले गंगा सभा के सेवादारों द्वारा बुजुर्गों को सहारा देकर नीचे लाया जाता था और गंगा स्नान करने के बाद उन्हें वापस ले जाया जाता था। लेकिन लिफ्ट चेयर लगने से दिव्यांग और बुजुर्ग आसानी से घाट तक पहुंच पा रहे हैं। दूर-दूर से हरकी पैड़ी पर पहुंचने वाले दिव्यांग और बजुर्ग श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं,और श्रींगंगा सभा के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि स्नान के लिए आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिए लिफ्ट चेयर लगायी गयी है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन 19 जुलाई को
हरिद्वार।आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 19जुलाई को शिवडेल स्कूल भेल में जिला आशिहारा कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में जनपद के लगभग 115खिलाड़ी भाग लेंगे।खिलाड़ियों में खेल भावना,अनुशासन एवं आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथी होंगे।शिवडेल स्कूल भेल के प्रिंसिपल पुनीत श्रीवास्तव,शिवडेल स्कूल जगजीतपुर कनखल के प्रिंसिपल अरविंद बंसल,प्रिंसिपल हेमा,आशियारा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के चीफ शिहान,पंकज कुमार साहनी,आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य राहुल,जयप्रकाश शर्मा,संजय शर्मा, संदीप पाठक,राजमती देवी,श्वेता चौधरी,दुर्गावती देवी,शिवम शर्मा व हेमंत कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलितों के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलितों के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करने पर रोष व्यक्त करते हुए कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर दलितों के शोषण का आरोप भी लगाया।कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मेरठ की घटना से सरकार और प्रशासन का दलितों के प्रति व्यवहार सामने आ गया है।दलित बेटी के लिए इंसाफ़ मांग रहे समाज के लोगों को पीटने का अधिकार पुलिस को किसने दिया।भाजपा सरकार जनता से विरोध प्रदर्शन का अधिकार भी छीन रही है।उन्होंने कहा कि दलितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा शासन वाले तमाम प्रदेशों में दलितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग भी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर व महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर मारपीट के दोषियों को सख्त सजा दी जाए। साथ ही मृतक दलित बेटी को न्याय दिया जाए।दर्ज किए झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए।वीरेंद्र श्रमिक व सीपी सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे लोगों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।प्रदर्शन करने वालों में नेत्रपाल सिंह अष्टवाल,वीपी सिंह तेजियांन,आशीष पंवार,सत्यपाल शास्त्री,सुभाष कुमार, प्रवीण कुमार,मनोज धनगर,अरुण चौहान,एलएस रावत,दीवानचंद,अजयदास महाराज,आदेश प्रधान,अक्षय नागपाल,महेशचंद्र,मोनू कुमार,अमित नौटियाल,जतिन हांडा,रकित वालिया,प्रियव्रत, जगपाल सिंह,पार्षद सुनील कुमार,सोहित सेठी,विवेक भूषण विक्की,हिमांशु गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामि
भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन की बैठक आयोजित
हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन की बैठक ज्वालापुर के अहबाबनगर में आयोजित की गयी।मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली एवं प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने कहा कि सरकारी किसानों की आर्थिक स्थिति की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।पूरे देश में किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि किसानों को ना तो चीनी मिलों पर बकाया भुगतान मिला रहा है और मांग के मुताबिक गन्ने का दाम मिल रहा है।इरफान अली भट्टी ने कहा कि जूर्स कंट्री स्कूल के निकट शराब के ठेके को हटाया जाए।ज्वालापुर रेलवे फाटक अंडरपास में भरने वाले बरसाती पानी की समस्या का समाधान नहीं हो होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। इरफान अली भट्टी ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए ज्वालापुर को नगर पालिका घोषित किया जाए।उन्होंने कहा कि किसानों को कारखाने,आरा मशीन,आटा चक्की,तेल पिरोई उद्योग आदि में बिजली में 50प्रतिशत की छूट दी जाए।विकास प्राधिकरण नक्शा पास कराने पर किसानों को छूट प्रदान करे।शहर की सड़कों पर फलदार पौधे लगाए जाएं।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 15जुलाई को एसडीएम ज्ञापन दिया जाएगा।बैठक में विनोद कश्यप,जाबिर अली, मुआज अंसारी,रविश अंसारी,डा.शमशाद,नदीम पीरजी,नरेश पाल,शहीद मलिक,गफ्फार अंसारी, रागिब अंसारी, सहराज गौड़,आशिक अंसारी,शादाब अंसारी, राजा अली आदि शाम
निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार। एसएमजेएन कालेज में संपन्न हुई विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की बैठक में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन किया गया।अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को संयुक्त मंच का मुख्य संयोजक चुना गया है।ब्राह्मण समाज की एकता,सम्मान,संगठन और ब्राह्मण समाज के विरुद्ध होने वाले दुर्भावनापूर्ण एवं द्वेषपूर्ण कृत्यों के संबंध में सामूहिक रणनीति तैयार के उद्देश्य से गठित किए गए संयुक्त मंच में प्रदेश के प्रत्येक ब्राह्मण संगठन से चार-चार संयोजक सदस्य सम्मिलित किए जाएंगे।जिला,नगर आदि के अनुसार संगठनों से क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।इसके साथ उत्तराखंड की सीमा से लगने वाले अन्य प्रदेशों के ब्राह्मण संगठनों को भी संयुक्त मंच से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविन्द्रपुरी ने कहा कि संत समाज प्रत्येक समाज उपयोगी कार्य में ब्राह्मण समाज का सहयोग करेगा।ब्राह्मण समाज के उद्देश्यों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में निरंजनी अखाड़े के साथ ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के सदस्य भी शाही स्नान करेंगे।निरंजनी अखाड़े के शाही स्नान में चिरंजीवी भगवान श्रीपरशुराम की पालकी को शामिल किया जाएगा तथा भगवान परशुराम के प्रतीक विग्रह को हरकी पैडी पर ब्रह्मकुंड में शाही स्नान कराया जाएगा।श्रीमहंत डा.रविन्द्र पुरी महाराज ने बताया कि आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज,शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंदस्वरूप गिरि,महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति महाराज,योग एवं इनर पीस फाउंडेशन के स्वामी संतोषानंद गिरी महाराज तथा स्वामी कार्तिक गिरी महाराज को ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का संरक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार संयुक्त मंच में अन्य संतों को भी संरक्षक के रूप में शामिल किया जाएगा।बैठक में संयुक्त मंच का मुख्य कार्यालय श्री निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार में बनाने की सहमति भी श्रीमहंत डा.रविन्द्र पुरी महाराज ने प्रदान की।अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज को ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का मुख्य संरक्षक बनाए जाने और उनके द्वारा सभी धर्म समुदाय के लोगों के साथ कुंभ मेला शाही स्नान करने की घोषणा का संत समाज ने स्वागत किया है।बैठक में अरूण कुमार शर्मा,पद्म प्रकाश शर्मा,अधीर कौशिक,शिव कुमार शर्मा,डा.अजय वशिष्ठ,अजय उनियाल,रंजन मिश्रा,अनुराग गौड़,आचार्य रमेश सेमवाल ,संजय शर्मा,अश्वनी भारद्वाज,बालकृष्ण शास्त्री,डा.बीडी शर्मा,राम प्रसाद उपाध्याय,प्रो.सुनील कुमार बत्तरा,शशिकांत शर्मा,सुधीर शांडिल्य,प्रवीण कुमार,पवन कुमार शर्मा,आचार्य चेतन शर्मा, राजकुमार कौशिक,राजेश शर्मा,राजेश कुमार पंत,ऋषि शर्मा सहित देहरादून,हरिद्वार,रुड़की आदि के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।