मंगलौर में सनसनीखेज वारदात: दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन पर केस दर्ज

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मोहम्मदपुर जट्ट में एक युवक की धोखे से दावत पर बुलाकर गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत (तहरीर) पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ गया था सौरभ

मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 5:00 बजे उनके बेटे सौरभ के पास उसके दोस्त सुमित (निवासी केलनपुर, मुजफ्फरनगर) का फोन आया था। सुमित ने सौरभ को साथ में दावत करने की बात कहकर बुलाया। इसके बाद सौरभ गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां उसके दो अन्य दोस्त डिंपल और आशीष भी मौजूद थे। सुमित बाइक से वहां आया और तीनों को अपने साथ बैठाकर बूढ़पुर जट्ट स्थित राजा ईंट भट्टे के पीछे ले गया।

घात लगाकर बैठे थे हमलावर

वहां पहुंचने के बाद सुमित शौच का बहाना बनाकर थोड़ी दूर चला गया। इसी बीच करीब 7:00 बजे एक दूसरी बाइक पर अनुज (निवासी सकरपुर), रोबिन और प्रद्युम्न वहां पहुंचे। आरोप है कि अनुज और रोबिन के हाथों में चाकू तथा प्रद्युम्न के हाथ में तमंचा था। मौके पर पहुंचते ही प्रद्युम्न ने सौरभ पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से सौरभ लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना के बाद डिंपल, आशीष और सुमित घायल सौरभ को इलाज के लिए पुरकाजी के एक अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरनगर रेफर कर दिय l

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत, दो गंभीर

हरिद्वार। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लिब्बरहेड़ी के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक पिकअप, कार और बाइक के बीच हुई जोरदार त्रिकोणीय भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस

हादसा लिब्बरहेड़ी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया।

इलाज के दौरान एक मृत घोषित, दो भर्ती

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बाइक सवार कृष्ण कांत सोनी (40 वर्ष, निवासी वजीराबाद, दिल्ली) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे राकेश (निवासी दिल्ली) और कार चालक शिशपाल (निवासी सरधना, मेरठ) की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *