1.10 लाख के नकली नोट, प्रिंटर और कार बरामद

हरिद्वार: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने फेक करेंसी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।कस्टडी रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पंजाब से गैंग के मुख्य सरगना समेत 2आरोपियों को गिरफ्तार कर 1लाख 10हजार रुपये के नकली नोट,नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर और एक कार बरामद की है। कोतवाली नगर पुलिस ने 6जुलाई को हरिद्वार में सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार को 84,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 179, 180,3(5) में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया था। 10जुलाई को न्यायिक हिरासत में बंद टिंकू और सुमित से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया।पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर हरिद्वार पुलिस की टीम पंजाब पहुंची।वहां टीम ने पठानकोट हाईवे पर स्थित बापू दा ढाबा के पास से पवन कुमार को 5,000रुपये के नकली नोटों के साथ और अमृतसर के सुखबीर सिंह को 1लाख रुपये के नकली नोट,प्रिंटर व कार के साथ गिरफ्तार किया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पवन कुमार ढाबा संचालन की आड़ में और सुखबीर सिंह कपड़े के व्यवसाय की आड़ में नकली नोटों का कारोबार करते थे।दोनों 50 हजार रुपये असली लेकर 1लाख रुपये नकली नोट देकर मुनाफा कमाते थे।पुलिस के अनुसार सुखबीर सिंह पहले भी 2020 में बैंक फ्रॉड और 2024 में जाली करेंसी रखने के मामले में पंजाब के थाना बटाला से जेल जा चुका है।वहीं पवन कुमार 2022 में जेल गया था।जेल में दोनों की दोस्ती हुई और इसके बाद उन्होंने नकली नोट बनाकर मोटा मुनाफा कमाने की साजिश रची।गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार पुत्र मोहिन्द्र कुमार,निवासी ग्राम शिखर,तहसील डेरा बाबा नानक,थाना कोटली सूरत मल्ली,जिला गुरदासपुर,पंजाब तथा सुखबीर सिंह पुत्र तारा सिंह,निवासी भटिक्के,थाना तरशिक्का,जिला अमृतसर,पंजाब को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे गहरायी से जानकारी की जा रही है।पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा,एसआई ऋषिकांत पटवाल, हेडकांस्टेबल संजय पाल,हेडकांस्टेबल सतीश नौटियाल,कांस्टेबल सुनील चौहान व अजीत तोमर शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *