हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 7.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ के एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश में किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली प्रभारी द्वारा गठित पुलिस टीम ने नहर पटरी से सुमन नगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान शावेज पुत्र मौ.इरफान निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा बहादराबाद को स्मैक समेत दबोच लिया।पुलिस टीम में एसआई हेमदत्त भारद्वाज, हेडकांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल पंकज बिष्ट शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *