August 31, 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जायेंगी जानकारी,पात्र व्यक्तियों को किया जाएगा लाभान्वित

हरिद्वार। राज्य सरकार द्वारा विगत 5वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर 4से 30जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के तहत थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। जनपद में सेवा,सुशासन एवं समर्पण अभियान का शुभारंभ 04जुलाई शनिवार को 11बजे से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम रोजगार,स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषयक थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाए जायेंगे।06जुलाई को विकासखंड रुड़की मुख्यालय में राज्य सरकार की नई पहल,नवाचार एवं पहली बार लागू की गई योजनाओं पर आधारित थीम पर कार्यक्रम आयोजित होगे।07जुलाई को विकासखंड मुख्यालय भगवानपुर में सड़क,रेल,रोपवे सहित राज्य की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर आधारित थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।08जुलाई को विकासखंड मुख्यालय लक्सर में कार्यक्रम आयोजित होंगे।09 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय नारसन में कार्यक्रम आयोजित होगा।10जुलाई को विकासखंड मुख्यालय खानपुर में कार्यक्रम आयोजित होंगे।13जुलाई को विकासखंड मुख्यालय बहादराबाद में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों और नवाचारों थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।15जुलाई को विकासखंड मुख्यालय रुड़की में रोजगार,स्वरोजगार एवं कौशल विकास थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।युवाओं को रोजगार के अवसरों,प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 16जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर पूरे जनपद में व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।18जुलाई को विकासखंड मुख्यालय भगवानपुर मेंकार्यक्रम आयोजित होंगे।21जुलाई को विकासखंड मुख्यालय लक्सर में विकास कार्यों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। 23जुलाई को विकासखंड मुख्यालय नारसन में उद्योग,लघु एवं सूक्ष्म उद्योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।25जुलाई को विकासखंड मुख्यालय खानपुर में कार्यक्रम आयोजित होंगे।28जुलाई को विकासखंड मुख्यालय बहादराबाद में महिला,युवा एवं सैनिक कल्याण थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।30जुलाई को जनपद में पखवाड़े का समापन विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मामलों का निस्तारण कर आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे ताकि अधिकाधिक लोगों को संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *