आरोपियों में 22 महिलाएं और 29 पुरूष शामिल
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के बोड़ाहेड़ी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व झगड़े के मामले में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से गांव की निगरानी करते हुए छतों पर इकठ्ठा किए गए ईंट व पत्थर हटवाने के साथ 51आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चिहिन्त किए गए आरोपियों में 22महिलाएं एवं 29पुरूष शामिल हैं।बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों में आपस में मारपीट व झगडा हो गया था।दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर मुकद्मे पर दर्ज कराए गए थे।गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने थानाध्यक्ष पथरी को गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।निर्देशों का अनुपालन करते हुए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर गांव पहुंचे और कैमरे से निगरानी करते हुए छतों पर इकठ्ठा किए गए ईंट पत्थर हटवाए।साथ ही छतों पर ईंट और पत्थर इकठ्ठा करने वाले 51आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरोध धारा 126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही शुरू करते हुए जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर रखने पर कानूनी कार्यवाही चेतावनी भी दी है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के साथ एसआई बबलू चौहान,एसआई महेंद्र पंुडीर,कांस्टेबल राकेश नेगी,नारायण,नारायण राणा,आदेश चौहान,सुबोध,कांस्टेबल चालक पंकज शामिल रहे।
फोटो नं.2-पुतला फूंकते हुए
जन अधिकार पार्टी ने डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका
हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (ज.) के कार्यकर्ताआंे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हिलबाई पास मार्ग स्थित डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका।प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने खुलेआम वन संपदा की लूट,अवैध वसूली,प्लांटेशन के नाम पर अवैध खनन और कटान का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि सरकार ने कार्यवाही नहीं की तो पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि माफिया-अफसर गठजोड़ के चलते उत्तराखण्ड की हरियाली बर्बाद हो रही है।उन्होंने कहा कि दोषीयों को बचाने का प्रयास हुआ तो हम सड़कों पर उतरेंगे।राज्यपाल को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।इस दौरान मास्टर रिजवान,कुर्बान अली,हसरत अली,जिलाध्यक्ष नदीम,महिला अध्यक्ष ग्रामीण कोमल,उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर,रीना,युवा मोर्चा अध्यक्ष शालिम शाह, शाहरुख़ खान,राव अफराज जाबिर अंसारी,जिला पदाधिकारी मांगा हसन,गुल्लु अंसारी,मीडिया प्रभारी अमन जैन, इंतजार, डा.जहांगीर, लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, बोलिशाह, शाहनज़र, डा.कामिल, मुराद दरियापुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।