आध्यात्मिक यात्रा: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में टेका माथा

हरिद्वार।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा अपने भारत दौरे के दौरान धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि ज़ूमा ने आगामी चुनावों में अपनी सफलता के लिए मां काली के दरबार में मन्नत मांगी है।

मंदिर परिसर पहुंचने पर प्रशासन और पुजारियों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक विशेष पल तब देखा गया जब महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने जैकब ज़ूमा को सम्मानपूर्वक महामंडलेश्वर की पूजनीय कुर्सी पर बैठाया और उन्हें मंदिर परिसर के इतिहास व महत्व की जानकारी दी।

‘भारत विश्व को दिखाता है आध्यात्मिक राह’

मीडिया से बातचीत करते हुए जैकब ज़ूमा ने हरिद्वार की पवित्र और आध्यात्मिक ऊर्जा की जमकर सराहना की। उन्हों

दोबारा राष्ट्रपति बनने पर फिर आएंगे भारत

महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने मीडिया को बताया कि दक्षिण अफ्रीका में आगामी नवंबर महीने में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं, और साल 2029 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी के मद्देनजर जैकब ज़ूमा ने मां दक्षिण काली के चरणों में संकल्प लिया है कि यदि वे दोबारा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बनते हैं, तो अपनी जीत के बाद सबसे पहले भारत आकर मां काली के दर्शन करेंगे और विशेष आभार पूजा का आयोजन करेंगे।

इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच भारत और दक्षिण अफ्रीका के पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने पर भी लंबी चर्चा हुई। पूजा-अर्चना और मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद, दोपहर करीब 3:30 बजे जैकब ज़ूमा का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *