नैनीताल: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक तथा एआई हेरिटेज एंड टूरिज्म एप का लोकार्पण किया।
राज्यपाल ने कहा कि विरासत और नवाचार का समन्वय विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि लोक भवन उत्तराखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मृतियों का जीवंत केंद्र है। राज्यपाल ने पुस्तक के लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक केवल राजभवन का इतिहास नहीं बल्कि नैनीताल की सांस्कृतिक यात्रा का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
उन्होंने एआई आधारित हेरिटेज एप को पर्यटन और संस्कृति संरक्षण की दिशा में अभिनव पहल बताते हुए कहा कि इससे पर्यटक और शोधार्थी डिजिटल माध्यम से ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।