हरिद्वार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर एवं जिला कारागार में योग कर योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर स्वास्थ्य विभाग आईटीसी एवं सुनहरा कल एनजीओ ने संयुक्त रूप से स्वच्छता महा अभियान के तहत नवोदय नगर और न्यायालय परिसर स्वच्छता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में प्रभारी जिला जज राकेश कुमार सिंह ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन शैली और विज्ञान है जो शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखता है।शिविर में प्रभारी जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारीयों और अधिकार मित्रों ने प्रतिभाग किया और योग व प्राणायाम के माध्यम से निरोगी रहने का संकल्प लिया।योग शिविर के बाद न्यायालय परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।तत्पश्चात जिला कारागार में भी योग शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है,बल्कि यह मानसिक शांति,सकारात्मक सोच और आत्म-सुधार का सबसे सशक्त माध्यम है।योग शिविर के बाद नवोदय नगर (रोशनाबाद) के पीठ बाजार मैदान में स्वच्छता अभियान का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नगरपालिका परिषद (शिवालिक नगर),स्वास्थ्य विभाग,आईटीसी सुनहारा कल एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया।पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मैदान पर सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया गया। प्राधिकरण के अधिकार मित्र,लॉ इंटर्न्स,प्राधिकरण के पैनल अधिवक्तागण,रिटेनर अधिवक्ता सीमा, अधिवक्ता रमन कुमार सैनी व आदिल अली,नगरपालिका परिषद व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी,एनजीओ के प्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।