बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के तहत आयोजित आठ दिवसीय योग शिविर का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने योग को भारत की अमूल्य विरासत बताते हुए कर्मचारियों एवं परिजनों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया l