राज्यपाल ने योग को बताया भारत की आत्मा
नैनीताल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोकभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना है। राज्यपाल ने योग को विश्व कल्याण का माध्यम बताया।
देहरादून के परेड ग्राउंड में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। आयुष विभाग ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए।
नैनीताल में योग के साथ मतदाता जागरूकता अभियान
नैनीताल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में योग कार्यक्रमों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया। प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराने के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की जानकारी भी दी गई।
नैनीताल जिले में विभिन्न स्थानों पर हुआ योगाभ्यास
नैनीताल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद अजय भट्ट, विधायक, मंत्री, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का सर्वोत्तम माध्यम बताया।