ग्राम्य विकास मंत्री ने की विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा

हरिद्वार। जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु सभी अधिकारी धरातल पर कार्य करते हुए आपसी समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।उक्त निर्देश ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।समीक्षा बैठक में उन्होंने ग्राम्य विकास,स्वरोजगार,लघु एवं सूक्ष्म उद्योग,खादी एवं ग्रामोद्योग,मनरेगा,आजीविका संवर्धन,ग्रामीण अवस्थापना विकास,कृषि,उद्यान एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता,गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव,गरीब,किसान,महिला एवं युवाओं को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए,ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी लाभ मिल सके।उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों एवं एनआरएलएम के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए तथा‘लखपति दीदी योजना’के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए,जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।कैबिनेट मंत्री ने जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में संचालित ‘क्लाउड किचन योजना’ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी है।उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ रोपित करने के निर्देश दिए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को भी कहा।बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र के कुशल नेतृत्व में जनपद में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।उन्होंने सभी अधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए आगे भी इसी लगन से कार्य करने के निर्देश दिए।जनपद आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें धार्मिक पुस्तक भेंट की तथा आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सुझाव का संबंधित अधिकारियों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा । बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,महाप्रबंधक उद्योग उत्तम सिंह तिवारी,जिला परियोजना प्रबंधक रीप संजय सक्सेना,खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, लक्सर परवीन भट्ट,रुड़की सुमन कुटियाल,खानपुर आलोक गर्गेय,नारसन पवन सिंह सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *