उत्तरकाशी : सीमांत जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत आने वाले गंगोत्री धाम क्षेत्र में एक गंभीर सामाजिक और धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि स्थानीय दलित समुदाय की पारंपरिक ‘देव डोली’ को गंगोत्री मुख्य यात्रा में शामिल होने से कथित तौर पर रोक दिया गया। इस घटना के बाद से दलित समुदाय और ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के प्रयास जब विफल रहे, तो न्याय की गुहार लगाते हुए ग्रामीणों ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस संवेदनशील मुद्दे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी पूरी नजर बनाए हुए है ताकि सामाजिक सौहार्द न बिगड़े।