हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन डिलीवरी सेवा ‘रैपिडो’ पर हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्रों में मांसाहार (नॉनवेज) की डिलीवरी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पुराना रानीपुर मोड़ स्थित परशुराम चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

​अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में स्वतंत्रता पूर्व से ही नगर पालिका बायलॉज के तहत मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित है। रैपिडो नियमों का उल्लंघन कर धर्मनगरी की परंपराओं को चोट पहुँचा रहा है। उन्होंने सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से विस्फोटक सामग्री भेजे जाने का खतरा भी बना रहता है।

​भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने चेतावनी दी कि करोड़ों लोगों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में यशपाल शर्मा, विष्णु प्रसाद शास्त्री, सचिन, कुलदीप चौहान और स्वामी कार्तिकेय सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *