लघु उद्योग भारती और एमटेक इंडिया करेंगे भव्य प्रदर्शनी का आयोजन 26 से

हरिद्वार:  उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए धर्मनगरी में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। लघु उद्योग भारती और एमटेक इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26फरवरी से तीन दिवसीय श्औद्योगिक एवं फार्मा प्रदर्शनीश् के साथ-साथ श्उत्तराखंड फार्मा समिट 2026श् का आगाज होगा।इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म और लघु उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया ने बताया की रोशनाबाद के विकास भवन के सामने स्थित प्रदर्शनी मैदान में 26से 28फरवरी तक उद्योगों का महाकुंभ लगने जा रहा है।इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयां और फार्मा कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों और मशीनों का प्रदर्शन करेंगी।आयोजकों का कहना है कि अक्सर छोटे उद्योग नई तकनीक और आधुनिक मशीनों की जानकारी के अभाव में पीछे रह जाते हैं।इसी कमी को दूर करने के लिए इस एक्सपो में मशीन निर्माताओं,लैब उपकरण सप्लायर्स और पैकेजिंग विशेषज्ञों को एक ही मंच पर लाया जा रहा है।आयोजन का नेतृत्व लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया और उनकी टीम कर रही है,जिसमें फार्मास्युटिकल्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल हैं। आयोजक समिति ने क्षेत्र के समस्त व्यापारियों और उद्यमियों से इस प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की है।निश्चित रूप से,सिडकुल हरिद्वार में होने वाला यह आयोजन उत्तराखंड के लघु उद्योगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा,जहाँ तकनीक और व्यापार की नई संभावनाओं का मिलन होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *