हरिद्वार। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जनपद में चलाए गए मेगा स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए प्रेमनगर आश्रम से जुड़े 700 से ज्यादा श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने आश्रम प्रबंधक पवन कुमार,अनुज सिंह रावत,शंकर लाल शर्मा एवं हेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान किया। जानकारी देते हुए प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि क्लीन हरिद्वार कैंपेन योजना के तहत स्वच्छता सेवा के लिए आश्रम को लगभग 4 किलोमीटर का क्षेत्र दिया गया था।शनिवार को आश्रम में निवास करने वाले संत,सेवाकर्मी तथा आश्रम से जुड़े हरिद्वार,ऋषिकेश,लक्सर व रुड़की के 700 से ज्यादा कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए और ऋषिकुल मैदान से लेकर सिंहद्वार नहर पटरी एवं ऋषिकुल से शंकर आश्रम तक सड़क के दोनों और सफाई की तथा कूड़े का निस्तारण किया।


न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने चलाया सफाई अभियान

हरिद्वार:   न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में व्यापारियों ने भगत सिंह चौक के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।जीएसएटी असिस्टेंट कमिश्नर सुनीत श्रीवास्तव भी व्यापारियों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए।व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि स्वच्छता जीवन का हिस्सा है।शहर को गंदगी मुक्त करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी को सहभागिता करनी चाहिए।उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना है तो गंदगी को भगाना है।कूड़ा करकट,अपशिष्ट पदार्थ इधर-उधर ना फेंकें।नियत स्थान पर ही कूड़ा डालें। सुनील गुलाटी एवं अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि स्वच्छता जीवनचर्या का अभिन्न अंग हे।सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मिलकर सहयोग करें। इस दौरान पराग चाकलान,सुरेश सिंह,प्रेम थापा,पवन दवे,हिमांशु सैनी,राजेश कुमार,ब्रजराज खरे, सचिन गुप्ता आदि व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

थाना श्यामपुर पुलिस ने किया पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन


हरिद्वार। पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा आदर्श इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी व प्रयोग,साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी देते हुए आपातकालीन स्थिति में पुलिस की मदद मित्र पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 से कैसे प्राप्त हो सकती है, के संबंध में जानकारी दी। एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट की अध्यक्ष राखी सजवान ने छात्रों को पोक्सो अधिनियम 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवा प्राप्त करने हेतु पात्रता की जानकारी भी दी।कार्यक्रम में महिला सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया,एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट की अध्यक्ष व जिला पोक्सो कमेटी की सदस्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकार मित्र राखी सजवान एएसआई मनमोहन सिंह,कुलदीप सिंह बृजमोहन भट्ट,एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *