जनभागीदारी के लिए जन जागरूकता के लिए सीडीओ ने रवाना किये 50 प्रचार वाहन

हरिद्वार:  जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में माह नवम्बर,2025 से जनपद हरिद्वार में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 07 फरवरी को जनपद में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,इस महाअभियान में सभी जनपदवासियों की भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने शुक्रवार को विकास भवन से 50प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 07फरवरी को सफाई अभियान जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जनसमुदाय के सहयोग से चलाया जाएगा।इसके तहत् ग्राम पंचायत में विभिन्न वर्गों की सहभागिता हेतु समस्त ग्राम पंचायत हेतु 01कार्मिक को नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी के आदेश द्वारा तैनात किया गया है,जो ग्राम पंचायत मे विशेषकर ग्राम के प्रवेश व निकास पर,पंचायत भवन/सामुदायिक भवनो,विद्यालयो,आंगनबाडी केन्द्रो,स्वास्थ्य उपकेन्द्रो की ग्राम पंचायत के माध्यम से सफाई करवायेंगे।ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं,महिला मंगल दल,युवक मंगल दल,ऑगनबाडी कार्यकत्री,आशा विभिन्न प्रकार संगठनो की स्वच्छता में व्यापक भागीदारी भी इस कार्यकम में की जाएगी।ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत में वृहद स्वच्छता कार्य के गुणवत्तापूर्ण जियोटैग फोटो उपलब्ध करायेंगे।न्याय पंचायत स्तर के प्रभारी अधिकारी उक्त स्वच्छता महाअभियान की अपने न्याय पंचायत के समस्त ग्राम पंचायतो में अनुश्रवण करेंगे और स्वच्छता अभियान के जियोटैग फोटोग्राफ ब्लाक कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे।ग्राम पंचायत में दुकानदारों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानो को संचालित कर रहे व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता हेतु अपने प्रतिष्ठान पर अपना डस्टबिन अवश्य रखने हेतु अवगत कराया जायेगा। ग्रामीण कस्बों,बाजारो,पीठ बाजारों में स्वच्छता व सफाई का कार्य जिला पंचायत द्वारा करवाया जायेगा।एकत्रित प्लास्टिक कूडे को ब्लाक में जिला पंचायत द्वारा संचालित काम्पेक्टर तक भेजा जायेगा।कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,नोडल स्वजल चन्द्रकान्त त्रिपाठी,हेम चन्द्र, बिजेन्द्र सैनी,सचिव/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, अजय चौहान,अमरीश सैनी,अमित सैनी,हिमांशु शर्मा, शान्तनु चौहान,मनोज कुमार,मनोज पोसवाल,श्रीमती इन्दूबाला,सुन्दरलाल आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *